Skip to Content to Homepage

भोजन में संदूषण होने का क्या कारण है?

भोजन संदूषण

Overview

जब भोजन में कुछ ऐसा पाया जाता है जो इसमें नहीं होना चाहिए, तो भोजन में संदूषण होता है।
संदूषित भोजन सेवन के लिए असुरक्षित हो सकता है।

भोजन संदूषण के कारण

भोजन तीन तरीकों से संदूषित हो सकता है:

  • जैविक खतरे (सूक्ष्मजीवी), जैसे जीवाणु, कवक, खमीर, मोल्ड और विषाणु
  • रासायनिक खतरे, जिनमें साफ-सफाई करने के रसायन और प्राकृतिक रूप से मौजूद विषाक्त पदार्थों से युक्त भोजन शामिल हैं, उदाहरण के लिए हरे आलू
  • भौतिक खतरे, जिनमें प्लास्टिक, ग्लास, इलास्टिक बैंड, लकड़ी की चिप्पियों या पट्टियों जैसी खतरनाक भौतिक वस्तुएँ शामिल हैं।

सावधान! संदूषित भोजन की बिक्री करने से ग्राहक को रोग या शारीरिक क्षति हो सकती है, स्थानीय परिषद और ग्राहक द्वारा कानूनी कार्यवाही की जा सकती है, तथा परिसर को बंद करने या आपकी नौकरी खोने जैसा खराब प्रचार हो सकता है।

आपको सही फूड हैंडलिंग तकनीकों का पालन करके यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भोजन संदूषित न हो।

जीवाणु कहाँ से आते हैं?

भोजन विषाक्तता अक्सर ऐसे जीवाणुओं के कारण होती है, जो भोजन में विषाक्त पदार्थ को कई गुणा बढ़ाने या निर्मित करने में सक्षम होते हैं।

जीवाणु और अन्य सूक्ष्मजीवी मिट्टी में, जानवरों पर, लोगों पर और लोगों द्वारा स्पर्श व उपयोग की जाने वाली चीजों पर पाए जा सकते हैं।

भोजन सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक तथ्य यह है कि जीवाणुओं की संख्या बहुत ही कम समयावधि में बस कुछ ही कोशिकाओं से लेकर कई मिलियन तक बढ़ सकती है।

जीवाणुओं की वृद्धि को प्रभावित करने वाले कुछ कारकों में शामिल हैं:

  • भोजन का तापमान
  • भोजन में नमी की मात्रा
  • भोजन में पनपने के लिए उपलब्ध समय, विशेषकर यदि भोजन को 5 °सेल्सियस से 60 °सेल्सियस के तापमान खतरा क्षेत्र में रखा जाता है
  • हवा के साथ संपर्क।

यदि इन कारकों को नियंत्रित करके रखा जाए, तो जीवाणुओं की संख्या में जल्दी बढ़ौत्तरी नहीं होगी।

Answer this practice question...

यदि भोजन में प्लास्टिक का टुकड़ा मिले, तो यह किस प्रकार का संदूषण है?

Incorrect! Why is this?

Correct! Why is this?

You have the right to reject the delivery if you find the food unsafe

1 of 5 subject areas

Back to top